Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संकुल समन्वयक पाठय पुस्तक बेचते रंगे हाथों पकड़ाई, डीईओ ने किया निलंबित

रायपुर। स्कूली बच्चों की किताब बेचने के मामले में संकुल समन्वयक ( सहायक शिक्षिका) को सस्पेंड कर दिया गया है। संकुल समन्वयक पूर्णिमा वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिस पर एक्शन लेते हुए जांच टीम गठित की गयी थी। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका सह संकुल समन्वयक को सस्पेंड कर दिया है।

मामला राजधानी से सटे धरसींवा ब्लाक के साकरा स्थित उद्योग नगर के स्कूल का है। स्कूल में बच्चों को फ्री में बांटी जाने वाली किताबें आयी थी। जानकारी के मुताबिक इन किताबों को कबाड़ में बेचने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों की इसकी जानकारी मिल गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने संकुल समन्वयक पूर्णिमा वर्मा को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

पूरा मामला सोमवार का है, जब पूर्णिमा वर्मा ने दो कबाड़ियों को बुलाकर स्कूली बच्चों को मिलने वाली किताब को बेच दिया। जब कबाड़ी उन किताबों को लेकर जा रहा था, तभी ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया। घटना पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डीईओ विजय खंडेलवाल ने इस मामले में जांच के आदेश दिये थे।

इस मामले में एम मिंज सहायक संचालक, केएस पटले डीएमसी, सहायक परियोजना समन्वयक इंदिरा गांधी, एपीसी रागनी अवस्थी और व्याख्याता अंजुम रहमान ने सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सांकरा का बयान लिया गया। बयान में स्पष्ट हो गया कि स्कूल परिसर में कबाड़ियों को बुलाकर किताब को बेचने की कोशिश की गयी।

फिलहाल प्रथम दृष्टिया दोषी पाते हुए पूर्णिमा वर्मा सहायक शिक्षक (वर्तनाम में संकुल समन्वयक संकुल सांकरा) को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच गठित की गयी है। पूर्णिमा वर्मा को बीईओ कार्यालय धरसींवा अटैच किया गया है।