Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने 19 जिलों में जारी किया अलर्ट…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों अगले 3 घंटों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा, बिलासपुर संभाग के अधिकांश जिलों में और बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव , कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद , बलौदा-बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है.

बता दें, मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 दिनों के बाद बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ ही स्थानों में 2 से 5 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई. मजबूत सिस्टम बनने के बाद मानसून की सक्रियता में वृद्धि होगी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी.

प्रदेश में अधिकतम तापमान 34.4°C दुर्ग में और सबसे कम तापमान 23.4°C पेण्ड्रारोड व जगदलपुर में दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में आज तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, बीते दिन राजधानी का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम विभाग के अनुसार, एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व उत्तरप्रदेश और उसके आसपास स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई.