Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर से जगदलपुर की बंद फ्लाइट सितंबर से भर सकती है उड़ान

रायपुर। एलायंस एयर की रायपुर-जगदलपुर फ्लाइट को इसी महीने बंद कर दिया गया है। लेकिन इस फ्लाइट को शुरू करने के लिए ट्रैवल्स संचालकों और यात्रियों का जबरदस्त दबाव है। यही वजह है कि इस उड़ान को सिंतबर से फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

इस मामले में ट्रैवल्स संचालकों ने एयरलाइंस को चिट्ठी भी लिखी है। उनका कहना है कि रायपुर-जगदलपुर के बीच चलने वाली इस फ्लाइट का किराया कम होने की वजह से यात्रियों को काफी आसानी होती है।

लगातार डिमांड के बाद ही विमानन कंपनी के अधिकारियों ने सितंबर से फ्लाइट को शुरू करने का भरोसा दिलाया है। अलायंस एयर की बंद फ्लाइट रायपुर से जगदलपुर होते हुए हैदराबाद तक जाती थी। बाद में तकनीकी कारणों का हवाला देकर उड़ान को बंद कर दिया गया।

ट्रैवल्स एसोसिएशन के रमन जादवानी ने बताया कि त्योहारी सीजन को देखते हुए अलायंस एयर की फ्लाइट सितंबर माह में वापस ट्रैक पर लौट सकती है। हालांकि इसकी अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। लेकिन विमानन कंपनी के अधिकारियों ने इसे फिर से शुरू करने के संकेत दिए है। इस फ्लाइट में जगदलपुर का किराया करीब 2000 रुपए ही था।