Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने

जगदलपुर। शहर में देर शाम भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद हुआ. यह विवाद पहले कहासुनी और गाली-गलौज तक सीमित रहा, लेकिन देखते ही देखते मामला हाथापाई और वाहन तोड़फोड़ तक पहुंच गया. दोनों ही पक्षों ने कोतवाली थाने में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिससे थाना परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है. यह मामला धरमपुरा इलाके का है.

मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत धरमपुरा मॉल के पास नाली जाम होने को लेकर हुई. आरोप है कि मामूली बहस के बाद मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान एक वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को नियंत्रण में लिया.

घटना के बाद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंच गए. पुलिस ने दोनों ही पक्षों का बयान दर्ज किया और झगड़े में घायल हुए लोगों को मुलायजा के लिए अस्पताल भेजा गया है. विवाद के दौरान धरमपुरा मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया. आम जनता को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा.

बताया जा रहा है कि इस विवाद में भाजपा के नरसिंह राव और कांग्रेस के निकेत झा शामिल हैं. दोनों ही हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए आमने-सामने थे, जिसमें नरसिंह राव को जीत हासिल हुई थी. मामला अब चुनाव को लेकर जोड़ा जा रहा है, लेकिन विवाद खेत को लेकर उत्पन्न हुई है.