Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अग्निशमन सेवा दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर सैनिकों का हुआ सम्मान

बलौदाबाजार- अग्नि शमन सेवा दिवस के अवसर पर आज अमेरा स्थित नगर सैनिक कार्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनिकों का सम्मान किया गया. इसके साथ जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया. इसके साथ ही नगर सैनिकों ने पॉम्पलेट वितरण कर आग लगने के कारण और बचाव के तरीके से लोगों को परिचित कराया.

14 अप्रैल 2024 राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी एसडी विश्वकर्मा द्वारा फायरकर्मियों को शील्ड देकर सम्मानित किया. आगजनी के दौरान फायर फायरिंग में शहीद हुए फायरकर्मियों को नमन किया.

इस अवसर पर फायर कर्मियों द्वारा नगर सेना कार्यालय अमेरा से बलौदा बाजार शहर में आग से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में जागरूकता रैली निकाला गया. फायर ब्रिगेड वाहन के साथ फायर के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए बैनर पोस्टर के माध्यम से तथा पाम्पलेट वितरण कर लोगों को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया.

कमांडेन्ट एस डी विश्वकर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में अग्निशमन विभाग को 4 नवंबर 2020 को नगरपालिका से नगर सेना में हस्तानांतरित किया गया है. सन् 2020 से आज दिनांक तक जिले में कुल 300 आगजनी की सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिसमें 32 बड़ी आगजनी की घटनाएं हैं. आज इस अवसर पर आगजनी की घटना में काबू पाने के लिए नगर सैनिकों का सम्मान भी किया गया.