Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चर्च तोड़ने वाले बयान पर बिफरा ईसाई समाज, धर्मांतरण के आरोप को किया खारिज…

जगदलपुर। बस्तर में अवैध रूप से निर्मित चर्चों को तोड़े जाने वाले बयान पर ईसाई समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है. जनजातीय मसीह सेवा एवं शैक्षणिक कल्याण समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने धर्मांतरण के आरोपों को खारिज करते हुए चर्चों को तोड़े जाने वाले बयान पर आक्रोश जताया. 

गौरतलब है कि बीते दिनों ही छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज एवं विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा पत्रवार्ता कर बस्तर में जबरन धर्मांतरण किए जाने का आरोप लगाया था. समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजा राम तोड़ेम ने बस्तर में अवैध चर्चों को चिन्हित करने की बात कहते हुए अवैध चर्चों को तोड़ने की बात कही थी.

इसी बयान पर अब ईसाई समाज के संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई है. जनजातीय मसीह सेवा एवं शैक्षणिक कल्याण समिति के संभागीय अध्यक्ष सरपत मंडावी ने अवैध धर्मांतरण और चर्चों के निर्माण का आरोप लगाने वालों को प्रमाण प्रस्तुत करने की चुनौती दी है.