Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मसीही समाज ने बड़े बोदल मामले में सरपंच को बताया दोषी, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी…

जगदलपुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या व बीजापुर ब्लॉस्ट और बड़े बोदल में कफन-दफन विवाद के मुद्दे पर सर्व आदिवासी समाज द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर विवाद गहरा गया है. मसीह समाज ने बड़े बोदल वाली घटना में सरपंच को दोषी बताते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

मसीही समाज प्रमुख सुदेश जेकब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंद को लेकर समाज की ओर से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मसीह समाज ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर और बीजापुर ब्लास्ट में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही बड़े बोदल में कफन-दफन विवाद के दौरान हुई मारपीट और गर्भवती महिला पर हुए हमले की कड़ी निंदा की.

मसीह समाज के प्रमुख ने आरोप लगाया कि गांव के सरपंच ने गर्भवती महिला के पेट पर लात मारी, जिससे गर्भ में पल रहे बच्चे की मृत्यु हो गई. उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषी सरपंच पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इसके साथ ही सरपंच को आदिवासी समाज का संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी संरक्षण के तहत ही बंद बुलाया गया है. इसके साथ ही मसीह समाज की ओर से चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर दोषी सरपंच पर कार्रवाई या गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.