Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में चाइनीज मांझा फिर बना काल, स्कूटी सवार बुजुर्ग का बुरी तरह कटा मुंह और अंगूठा

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चायनीज मांझा का कहर जारी है. चायनीज मांझे के कारण एक स्कूटी सवार बुजुर्ग का मुंह बुरी तरह से कट गया. घायल का अंबेडकर अस्पताल में इलाज जारी है. इससे पहले 19 जनवरी को चायनीज मांझे की चपेट में आने से 7 साल के मासूम की मौत हुई थी.

जानकारी के मुताबिक, चाइनीज मांझे में फंसकर गुरुवार को अमलीडीह निवासी 61 वर्षीय होमराज ब्राह्मणकर का मुंह और अंगूठा बुरी तरह से कट गया. वह स्कूटी चलाकर अमलीडीह से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर बुजुर्ग पंडरी क्षेत्र में चीनी मांझे में फंसकर चोटिल हो गए. उन्हें पंडरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखकर अम्बेडकर अस्पताल रेफर कर दिया.

बता दें कि 19 जनवरी को पचपेड़ी नाके के पास सात वर्षीय पुष्कर साहू का गला चीनी मांझे से कट गया और उसकी जान चली गई थी. एक और घटना में महिला वकील पूर्णशा कौशिक के गले में पंडरी माल के पास एक्सप्रेस-वे पर चीनी मांझा फंसा था. उनका गला और हाथ कट गया था. शहर में धड़ल्ले से बिक रहे चीनी मांझे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रतिबंधित होने के बाद भी दुकानों में ये आसानी से मिल रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.