Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र के बच्चे

रायपुर।  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. राजधानी रायपुर में उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से पहुंचे बच्चों और युवाओं से मुलाकात की. केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जिन मासूम बच्चों के हाथों में नक्सलियों ने कभी बंदूकें थमाई थी, आज उन्हीं हाथों में आज किताबें देकर भविष्य संवारा जा रहा है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ जिन मासूम बच्चों के हाथों में कभी नक्सलियों ने बंदूकें थमा दी थी, आज उनके हाथों में किताबें देकर उनका भविष्य सँवारा जा रहा है. छत्तीसगढ़ सरकार की ‘लियोर ओयना’ योजना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को रायपुर लाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है. आज इस योजना के तहत नवा रायपुर आए बीजापुर के उसूर और गंगालूर विकासखंड के युवाओं से भेंट कर मन आनंदित है. ’’

बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का आज छ्त्तीसगढ़ प्रवास का दूसरा दिन है. आज उन्हें नारायणपुर जाना था, लेकिन यह दौरा रद्द कर दिया गया है. अब वे रायपुर में ही सुरक्षा बलों के कमांडर्स से रायपुर में ही मुलाकात करेंगे.