Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व सीएम बघेल पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा का हमला, राजीव मितान क्लब को बताया भूपेश की ‘निजी सेना’

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर मुख्यमंत्री साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने तीखा हमला किया है. उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए राजीव मितान क्लब को “भूपेश बघेल की निजी सेना” करार दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्लब को बनाने में जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया गया.

पंकज कुमार झा ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, भाजपा ने चुनाव के दौरान जितने भी मुद्दे उठाये थे, उनमें से एक भी ऐसे नहीं हैं, जो आधारहीन रहे हों. अनेक बार पार्टी ने यह कहा कि शासन के खर्चे पर, जनता की गाढ़ी कमाई से बना हुआ कथित ‘राजीव मितान क्लब’ वास्तव में भूपेश बघेल की निजी सेना है, जो वे प्रदेश में बनाना चाहते हैं.

उन्होंने एक समाचार की कटिंग को पोस्ट करते हुए लिखा, इस समाचार को देखिए और समझिये कि इस मामले में भी भाजपा कितना सही थी. प्रदेश भर में उन्होंने ऐसा एक अवैधानिक संगठन खड़ा करने की कोशिश की थी, जो केवल व्यक्तिशः भूपेश के लिए जिम्मेदार था. सरकार तो छोड़िए, स्वयं उनकी पार्टी के लोग भी उनसे ऐसे मामले से सहमत नहीं थे. छत्तीसगढ़ियों के पैसे की लूट होती रही और बघेल स्वयं को स्थापित करने में लगे रहे.

आज जब वे सार्वजनिक धन का दुरुपयोग करने की स्थिति में नहीं हैं, तो इस कथित क्लब को घोषित तौर पर उन्होंने अपना जेबी संगठन बना लिया है. इस समाचार के अनुसार स्वयं कांग्रेस का भी कोई नेता इनके इस कदम से न केवल असहमत है, बल्कि एक समानांतर संगठन खड़ा करके वे कांग्रेस से बड़ा स्वयं को साबित करने की जुगत में लग गये हैं, ऐसा मानता भी है.

जैसी भविष्यवाणी स्व. अजीत जोगी के बारे में सही साबित हुई थी, वैसी ही भविष्यवाणी आज करने का पर्याप्त आधार है कि शनैः-शनैः भूपेश बघेल कांग्रेस से अलग एक नया क्षेत्रीय दल बनाने की तरफ अग्रसर हो रहे हैं.

आपको भी ऐसा लगता है न? कम से कम यह समाचार तो यही बता रहा है. है कि नहीं?