Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘राडा ऑटो एक्सपो 2026’ का भव्य शुभारंभ, रोड टैक्स में मिलेगी 50% की छूट

रायपुर। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) द्वारा मध्य भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल मेले, ‘राडा ऑटो एक्सपो-2026’ के आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. यह 17 दिवसीय भव्य ऑटोमोबाइल महाकुंभ आगामी 20 जनवरी से 05 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर के राम बिजनेस पार्क (ऑटो एक्सपो ग्राउंड) में आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन न केवल व्यापार का केंद्र होगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रगतिशील आर्थिक छवि को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करेगा.

परिवहन विभाग द्वारा 50% रोड टैक्स छूट की ऐतिहासिक सौगात

छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने इस एक्सपो के महत्व को समझते हुए एक युगांतरकारी निर्णय लिया है. जारी आधिकारिक राजपत्र अधिसूचना के अनुसार, ऑटो एक्सपो ग्राउंड से खरीदे हर गाड़ी आर.टी.ओ. पर लाइफटाइम टैक्स में 50% की भारी छूट प्रदान की गई है. राज्य सरकार का यह कदम मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने सपनों की कार या दुपहिया वाहन खरीदने के अवसर को और भी सुलभ बना देगा. राडा ने इस अभूतपूर्व निर्णय को ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए गेम चेंजर” करार दिया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा भव्य उद्घाटन

इस ऑटोमोबाइल महाकुंभ का औपचारिक और भव्य उद्‌द्घाटन 21 जनवरी 2026 को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कर कमलों द्वारा संपन्न होगा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ जिस तरह से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है, यह एक्सपो उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी है. इस गौरवशाली अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, और परिवाहन मंत्री केदार कश्यप ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति की सहमति प्रदान की है. इसके अतिरिक्त, राज्य के कई अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बनेंगे.

आर्थिक विकास और रिकॉर्ड विक्री की उम्मीद

राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन और वरिष्ठ पदाधिकारियों (अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, कैलाश खेमानी, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, विवेक गर्ग, विवेक अग्रवाल और मुकेश सिंघानिया) ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है.

पिछली उपलब्धियां: पिछले एक्सपो के दौरान 29,000 से अधिक वाहनों की सफल बिक्री हुई थी, जिससे सरकार को ₹800 करोड़ से अधिक का भारी-भरकम जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था.

2026 का विशाल लक्ष्यः इस वर्ष सरकार द्वारा दी गई 50% टैक्स छूट के आकर्षण के कारण आयोजकों को 50,000 से अधिक वाहनों की बिक्री और पिछले सभी रिकॉर्डस के ध्वस्त होने का अटूट विश्वास है. यह एक्सपो राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तैयार है.

ग्राहकों के लिए ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ और विशेष आकर्षण

इस एक्सपो को ग्राहकों की सुविधा और अनुभव को ध्यान में रखते हुए एक ही जगह सभी समाधान उपलब्ध कराने हेतु विश्वस्तरीय स्तर पर तैयार किया गया है. ग्लोबल ब्रांड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी: देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की एक विस्तृत श्रृंखला यहां प्रदर्शित की जाएगी. ग्राहकों को एक ही स्थान पर सभी ब्रांड्स की तुलना करने का मौका मिलेगा.

त्वरित प्रक्रिया और ऑन-द-स्पॉट बुकिंग: ग्राहकों के लिए एक्सपो स्थल पर ही ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी. साथ ही, विभिन्न बैंकों के स्टॉल्स के माध्यम से आकर्षक और आसान फाइनेंस स्कीम (कम ब्याज दर) और त्वरित इंश्योरेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.

अतिरिक्त बचतः एचएसआरपी (HSRP) प्लेट लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. सरकार की 50% टैक्स छूट और डीलर्स द्वारा दिए जाने वाले विशेष ऑफर्स के कारण ग्राहकों को लाखों रुपये तक की सीधी बचत होने की संभावना है.

राडा परिवार समस्त प्रदेशवासियों को इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने और एक ही परिसर में दुनिया भर की बेहतरीन गाड़ियों के बीच अपने परिवार के लिए नई गाड़ी चुनने के लिए सादर आमंत्रित करता है.