Special Story

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा – नक्सलियों से बात करने तैयार, अगर बंदूक की भाषा बोलेंगे तो सरकार को जवाब देने आता है…

जगदलपुर- बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा में सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार पर पहुंचे थे. जनसभा को संबोधित करने के बाद विष्णुदेव साय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार नक्सलियों से बात करने को तैयार है. गृहमंत्री विजय शर्मा पहले ही नक्सलियों से वार्ता की पहल कर चुके हैं. नक्सली बंदूक की भाषा को छोड़ दें और विकास की मुख्यधारा से जुड़ें. अगर बंदूक की भाषा बोलेंगे तो सरकार को उनका जवाब देने आता है. सीएम ने यह भी कहा कि यदि नक्सली मुख्यधारा में शामिल होते हैं तो उनके साथ उचित न्याय होगा.

सीएम साय ने कहा, छत्तीसगढ़ की इंजन को आप सुधार दिए, अब दिल्ली की इंजन को भी ठीक रखना है. सभी वर्ग के लोगों को देखते हुए प्रधानमंत्री ने काम किया है. कांग्रेस की सरकार आवास योजना को बैन कर दिया, उज्वल योजना बंद कर दिया, इसका सजा उनको मिला. आपने हमें बिठाया तो सभी योजना शुरू हुआ.

सीएम साय ने कहा, कांग्रेस की घोषणा पत्र में बोनस देने का वादा था, लेकिन वो नहीं दिए. हम सरकार में आए, सुशासन दिवस मनाते हुए सबको बोनस दिए, धान का समर्थन मूल्य वादे के हिसाब से दिए. सभी माताओं को महतारी वंदन योजना का पैसा मिला. वित्त मंत्री से हमने आग्रह किया है कि सभी माताओं के खातों में महीने की शुरुआत में पैसा डाल दिया जाए. तेंदूपत्ता के लिए चरण पादुका भी बांटेंगे. ये सभी योजना कांग्रेस ने बंद कर दी थी.