Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने जताई खुशी, कहा- छल कपट ज्यादा दिन तक नहीं चलता

रायपुर।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुशी जाहिर की है. वहीं बीजेपी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

दिल्ली की प्रगति के लिए जनता ने दिया भाजपा को अपना मत  : मुख्यमंत्री साय 

मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की 27 साल बाद वापसी को लेकर कहा कि सुशासन है, विकास है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास को मूल मंत्र मानकर सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए काम किया है. इसलिए जनता का विश्वास पीएम मोदी और भाजपा पर है. छल कपट ज्यादा दिन तक चलता नहीं है. भारतीय जनता पार्टी से ही दिल्ली की प्रगति संभव है, इसलिए जनता ने अपना मत भाजपा को दिया है.

मोदी की गारंटी पर जनता का मुहर 

दिल्ली में बीजेपी की जीत पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने “आप”दा से मुक्ति पाई मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई. छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक शराब से दौलत का सैलाब खड़ा करने वालों को जनता जनार्दन ने शांति से साफ कर दिया।

केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत पर जनता को प्रणाम करते हुए कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में जिस तरह शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार को जतना ने सत्ता से बाहर किया वैसे ही अब दिल्ली में शराब घोटाला करने वाली केजरीवाल सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका है. 

मंत्री ओपी चौधरी ने दिल्ली की जनता का जताया आभार 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि दिल्ली में झूठ की राजनीति का अंत हुआ. यह घमंड व अराजकता की हार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दृष्टिकोण पर दिल्लीवासियों के विश्वास की विजय है. जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का आभार.

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की बनेगी सरकार 

देश की राजधानी दिल्ली में 27 सालों के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही हैं. नतीजे घोषित होने से पहले सीएम पद को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. विधानसभा चुनाव में पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल को हारने वाले प्रवेश वर्मा के नाम पर सियासी गलियारों में अटकलें हैं. हालांकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने कहा है कि अगले 10 से 15 दिनों में दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.