Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया से की मोर बूथ अभियान की शुरुआत, धनेश्वर साय को बनाया पार्टी का सदस्य…

जशपुर।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बगिया स्थित अपने आवास में ‘मोर बूथ, मोर अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने सबसे पहले अपने बूथ से धनेश्वर साय को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में 50 लाख सदस्यता बनाया जाने का लक्ष्य दिया गया है. 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि विश्व का नम्बर 1 राजनीति पार्टी भाजपा की 6 वर्षों के बाद सदस्यता समाप्त हो जाती है, इसलिए आज पूरे देश में व्यापक स्तर से सदस्यता अभियान चालाया जा रहा है. भाजपा का एक-एक नेता व कार्यकर्ताओं को सदस्यता बनाने का लक्ष्य दिया गया है. जशपुर जिले में 1.5 लाख सदस्यता ग्रहण करने का लक्ष्य दिया गया है . जिसमें करीब 40 हजार लोगों को सदस्य बनाया गया है.

“हर बूथ में जाएंगे, 100 सदस्य बनाएँगे” का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज उन्हें झारखंड भी जाना है, लेकिन पार्टी के निर्देश पर मोर बूथ- मोर अभियान के तहत सबसे पहले अपने बूथ में 100 सदस्यों को जोड़ने वे अपने गांव आए हैं. इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक सबको अपने बूथ में 100 सदस्य बनाना है.

कार्यक्रम में जशपुर जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील गुप्ता, उपाध्यक्ष द्वय सुनील अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक रोहित साय, मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप, अनिल अग्रवाल, सुनील चौधरी, अन्य गणमान्य जन, भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे.

बता दें कि 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 3 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही भाजपा यह संगठन यह महापर्व अनवरत चल रहा है. केंद्रीय नेतृत्व द्वारा चुनावी राज्यों को छोड़कर 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य दिया गया है. इसी तरह छत्तीसगढ़ में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.

25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पार्टी ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंत्री, विधायक, सांसद, कार्यकर्ता, पदाधिकारी जाएंगे और कम-से-कम 100 सदस्य बनाएंगे. इस दौरान बूथों पर 5 से 7 घंटे रहकर वहां के लोगों से मुलाकात करना है, भोजन भी उन्हीं लोगों के साथ करना है, और उसके बाद 100 सदस्य बनाना है. इस तरह 25 तारीख को भाजपा मेंबरशिप की बहुत बड़ी छलांग लगाने वाले हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बगिया के बूथ में रहेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जगदलपुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 20 आसला बूथ में रहेंगे. उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी विधानसभा क्षेत्र के तुलसा घाट में रहेंगे, वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर मंडल के बूथ क्रमांक 234 में रहकर लोगों को सदस्यता दिलाएंगे. इसी प्रकार से सभी मंत्रियों का सभी वरिष्ठ पदाधिकारी का एक-एक बूथ पर जाना है.