Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद बलिराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर किया याद

रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के पूर्व सांसद स्वर्गीय बलिराम कश्यप को उनकी पुण्य तिथि पर याद करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री कश्यप के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए उन्हें व्यापक जनाधार वाला नेता बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी लोकप्रियता और बस्तर के लोगों से गहरे जुड़ाव के चलते स्वर्गीय बलिराम कश्यप को निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा और भारत की लोकसभा में लंबे समय तक बस्तर का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तथा संसद में विभिन्न समितियों के सदस्य के तौर पर भी बस्तर और राज्य के लोगों की सेवा की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय बलिराम कश्यप का पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि अपने 40 वर्षों से भी अधिक के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। वे बड़ी प्रखरता से विधानसभा और लोकसभा में बस्तर की आवाज बुलंद करते थे। उन्होंने जीवन भर बस्तर में विकास, शांति और आदिवासियों के कल्याण का स्वप्न देखा। उन्होंने विधायक, सांसद और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपने इन सपनों को मूर्त रुप देने की भरपूर कोशिश की। वे सही मायनों में बस्तर के जननायक थे। उल्लेखनीय है कि बस्तर के चार बार सांसद रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप का जन्म 11 मार्च 1936 को हुआ था। उनका 74 वर्ष की उम्र में 10 मार्च 2011 को निधन हुआ था।