Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BJP प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने बिहार रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने बिहार के लिए रवाना हुए. इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, आज बिहार प्रवास पर जा रहे हैं. वहां दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है. प्रथम चरण के लिए नॉमिनेशन चल रहा है. तीन विधानसभा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होकर भाजपा के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेंगे.

कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी है. इस पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा, अब वो तो पहले भी जा चुके हैं. कई प्रदेश के प्रभारी बनकर जा चुके हैं. क्या परिणाम आया है सबने देखा है. मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी बिहार के लिए रवाना हुए.

बता दें कि सीएम साय सुबह 11.35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 1 बजे तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी के नामांकन रैली में शामिल होंगे. दोपहर 2.15 को मुंगेर विधानसभा के उम्मीदवार कुमार प्रणय के नामांकन रैली में शिरकत करेंगे. फिर शाम साढ़े 6 बजे सीएम साय विशेष विमान से रायपुर लौटेंगे.