Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर किया लाभान्वित

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री वितरण कर लाभान्वित किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दो हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत तीन हितग्राहियों को 25-25 हजार रूपये का चेक प्रदान कर लाभान्वित किया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, राष्ट्रीय सुपोषण अभियान के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को सुपोषण किट, ग्रीष्म कालीन धान के बदले मक्का की फसल लेने हेतु 10 हितग्राहियों को मक्का बीज का वितरण, मत्स्य पालन प्रसार योजना के अंतर्गत 01 हितग्राही को आइस बॉक्स और 01 हितग्राही को जाल, 02 दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 02 हितग्राही को दस-दस हजार रूपये का चेक, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से 10 हितग्राहियों को रोजगार ऑफर लेटर और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर लाभान्वित किया।