Special Story

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर विधानसभा में हंगामा, मंत्री ने दी प्रस्तावों की जानकारी

Shiv Mar 13, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस विधायक…

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया

रायपुर।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के तपकरा में विशाल आम सभा को संबोधित किया और तपकरा में विधायक निधि से 20 लाख की लागत से निर्मित समरसता भवन तथा सांसद निधि से 5 लाख की लागत से निर्मित रौनियार समाज सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के आगमन क्षेत्रवासियों ने लड्डुओं से तौल कर उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों के प्रति आभार जताया और तपकरा में मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपए और तपकरा में ही सोनकर समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रूपए दिए जाने के साथ ही तपकरा हाई स्कूल ग्राउंड के समतलीकरण, सौंदर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने हाईस्कूल परिसर में जिम की स्थापना और सोलर लाइट लगाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार ने शपथ लेते ही 14 दिसंबर की प्रथम केबिनेट की बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के आवास निर्माण का निर्णय लिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए अंतरित किए। मुख्यमंत्री ने पीएससी में हुई गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंपने की जानकारी देते हुए कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राज्य की विवाहित महिलाओं के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि की पहली किस्त जल्द ही दिए जाने की बात कही।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए भगवान रामलला के दर्शन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जाएगा और चरण पादुका योजना भी पुनः प्रारंभ की जाएगी।