Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर पंडुम में शामिल होने का दिया न्योता

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे से देर रात वापस रायपुर लौटे। रायपुर पहुंचते ही एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने अपने दौरे की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित केंद्रीय नेताओं से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल होने का दिल्ली दौरे से लौटे मुख्यमंत्री साय, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर पंडुम में शामिल होने का दिया न्योता दिया, जिसे राष्ट्रपति ने स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारा दो दिवसीय दिल्ली प्रवास था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर बस्तर पंडुम के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने आमंत्रण स्वीकार भी किया है। हमारा सौभाग्य है कि राज्य में खेलो इंडिया और राष्ट्रीय ट्राइबल गेम्स की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात कर उनके नए दायित्व के लिए उन्हें बधाई दी है।

नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने पर सीएम साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश में 31 मार्च तक नक्सलवाद को समाप्त करने का संकल्प लिया है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। निश्चित रूप से हमारे केंद्रीय नेतृत्व का संकल्प पूरा किया जाएगा।