Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री साय ने तीन जिलों के एसपी को लगाई फटकार

रायपुर। मंत्रालय में आयोजित एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त रुख देखने को मिला। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बढ़ते अपराधों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से महासमुंद, धमतरी और राजनांदगांव जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) पर नाराजगी जाहिर की। इन जिलों में अपराध की बढ़ती घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष जताते हुए उन्होंने तीनों SP को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि नशाखोरी के खिलाफ एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए, जिसमें युवाओं को जागरूक किया जाए और समाज में नशे के दुष्परिणामों को लेकर संदेश दिया जाए। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सीएम ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

सीएम साय ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं पहनने, नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में कानून का सख्ती से पालन हो और ऐसे लोगों में कानून का भय होना चाहिए। उन्होंने ने सभी जिलों में ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थानों) को चिह्नांकित करने और वहां सुधार कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था, जन सुरक्षा और सामाजिक समस्याओं से निपटने के लिए प्रशासन और पुलिस का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर जनहित में ठोस परिणाम लाएं।