Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

रायपुर।      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आग्रह पर प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन, छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर 2024 का विमोचन किया। उन्होंने कुनबी समाज के प्रतिनिधियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी एवं समाज के उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रदेश कुनबी समाज महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत मुनेश्वर, प्रदेश सचिव अमित डोये, प्रदेश महिला अध्यक्ष सारिका गेडेकर, प्रदेश महासचिव पंकज ब्राम्हणकर, हेमलता शिवणकर, नैना गाढवे, लताताई झलके, निकेश तितरमारे प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।