Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

घायलों से मिलने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे घटना के दोषी…

रायपुर। कुम्हारी में बीती रात हुए बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एम्स (AIIMS) पहुंचे. केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, इसके साथ ही बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स प्रबंधन को निर्देशित किया. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना होते ही प्रशासन-शासन की टीम मौके पर रात से मौजूद रही. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल रात में ही एम्स पहुंच चुके थे. प्रधानमंत्री राज्यपाल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है. साथ ही साथ मृतक के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. घायलों के बेहतर इलाज के लिए कंपनी और सरकार खर्च वहन करेगी. उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा. इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा.

एम्स की पूरी टीम उपचार में लगी

AIIMS के डायरेक्टर अशोक जिंदल ने बताया कि कुम्हारी हादसे में घायल 10 मरीज भर्ती हैं. दो की हालत गंभीर है. एक पेशेंट के मस्तिष्क में चोट लगने के कारण काफी सीरियस है. चार को आज डिस्चार्ज किया जा सकता है. माइनर सर्जरी के बाद दो-चार दिन में सबको डिस्चार्ज किया जाएगा. एम्स की पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है.