Special Story

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री साय ने सिकलसेल से जूझ रहे आयुष और आयुषि की सहायता के लिए बढ़ाया हाथ

रायपुर।    सिकल सेल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे दो मासूम बच्चों को बीमारी से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पहल की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की चिरायु शाखा पीड़ित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच में जुटी है। जिले के कांसाबेल तहसील के खूंटीटोली की निवासी दुर्गावती चौहान अपने दोनों बच्चे आयुष चौहान 5 वर्ष और आरूषि चौहान 2 वर्ष को लेकर बगिया स्थित सीएम कैम्प पहुंची थी। यहां उन्होनें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बताया कि उनके दोनों बच्चे सिकलसेल से पीड़ित हैं। उन्हें लगातार दवा और रक्त की जरूरत पड़ती है। लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से, इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम साय ने दुर्गावती की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए,सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पैंकरा को पीड़ित बच्चों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिए है।

चिरायु के नोडल अधिकारी डॉ. अरविन्द रात्रे ने बताया कि सिकलसेल जन्म से होने वाली अनुवांशिक बीमारी है। उन्होनें बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश का पालन करते हुए सिकलीन पीड़ित दोनों बच्चों को सभी प्रकार की सहायता उपलब्ध कराया जा रहा हैं। रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

सिकलसेल उन्मूलन अभियान जोरों पर:-

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिकलसेल मुक्त भारत बनाने के लिए केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंर्तगत जिले में सिकलसेल की जांच की जा रही है। उन्होनें बताया कि सिकलसेल से जूझ रहे मरीजों को प्राथमिक राशन कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा, सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बच्चों को रक्त की जरूरत होगी तो उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।