Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025: बस्तर और सरगुजा में 13 नए ग्रामीण मार्गों का चयन, बस सेवा जल्द होगी शुरू

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय समिति की बैठक सचिव सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई. इस बैठक में बस्तर और सरगुजा संभाग के 13 ग्रामीण मार्गों का चयन किया गया, जहां वर्तमान में कोई यात्री वाहन सेवा उपलब्ध नहीं है.

परिवहन विभाग ने चयनित इन मार्गों पर बस संचालन के लिए 30 जून 2025 तक निविदा आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025, दोपहर 3 बजे तक है, और उसी दिन शाम 5 बजे निविदाएं खोली जाएंगी. न्यूनतम दर वाले आवेदकों को वित्तीय सहायता प्रदान कर बस संचालन के लिए परमिट जारी किया जाएगा. योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य धारा से जोड़ना और यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है.  बैठक में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर, उप पुलिस महानिरीक्षक (यातायात) एम.आर. अहीरे, मुख्य अभियंता (पीडब्ल्यूडी) आर.के. रात्रे, मुख्य अभियंता (पीएमजीएसवाई) हरिओम शर्मा, डिप्टी जीएम (एनएचएआई) दिलीप सिंह मीना, उप परिवहन आयुक्त कृष्ण कुमार पटेल, और आरटीओ मृत्युंजय पटेल उपस्थित रहे. 

प्रथम चरण में चयनित मार्ग

बस्तर संभाग के 8 मार्गों और सरगुजा संभाग के 5 मार्गों सहित कुल 13 मार्गों का चयन किया गया है. जिसमें

  • दंतेवाड़ा: कटेकल्याण से नकुलनार 
  • सुकमा: कोंटा से गोपापल्ली 
  • बस्तर: दरभा से कामानार 
  • बीजापुर: बीजापुर से कांदुलनार 
  • बीजापुर: भोपालपटनम से कांदलापर्ती 
  • बीजापुर: भोपालपटनम से मट्टीमरका 
  • नारायणपुर: नारायणपुर से नेलंगुर 
  • कोंडागांव: कोंडागांव से मर्दापाल 
  • जशपुर: दुलदुला से जामचुंआ 
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: राजपुर से नरसिंहपुर 
  • बलरामपुर-रामानुजगंज: राजपुर से अखोराखुर्द 
  • महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जनकपुर से बड़वाही 
  • महेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जनकपुर से मड़कडोल शामिल है.