Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साजा में मुख्यमंत्री ने भरी हुंकार, साय ने कहा – भारत को विश्वगुरु बनाने तीसरी बार मोदी को बनाना होगा प्रधानमंत्री

परपोड़ी/साजा- हमारी सरकार ने मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया. गारंटी में जो बचे हुए हैं जैसे 500 रुपए में गैस सिलेंडर, भूमिहीन मजदूरों को सालाना दस हजार रुपए देने के वादे को भी लोकसभा चुनाव के बाद सांय-सांय पूरा करेंगे इसलिए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को जिताएं. ये बातें कल बेमेतरा के परपोड़ी, साजा में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कही.

साय ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में आप सभी ने भारी मतों से विजय बघेल को जीत दिलाई थी. इस बार जीत का अंतर दोगुना होना चाहिए, आप सभी से यह मांग करने आया हूं. उन्होंने कहा कि आप सभी ने विधानसभा चुनाव में ईश्वर साहू को जिताया, जिसके लिए भी आप सभी का आभार. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना है, सोने की चिड़िया बनाना है, जिसके लिए हमें तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाना होगा. इसके लिए प्रदेश की पूरी 11 की 11 सीटें जिताकर मोदी को देना होगा, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूं.

आज महिलाओं के खाते में आएगा महतारी वंदन का पैसा : सीएम

सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस ने कोयला, शराब, रेत, जमीन सबमें भ्रष्टाचार किया. दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के ऊपर महादेव सट्टा एप को निरन्तर चलाने के लिए 508 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगा. उन पर एफआईआर हुआ. कांग्रेस की सरकार ने 18 लाख गरीबों के आवास का पैसा खा दिया, गरीबों का मकान अधूरा का अधूरा रह गया. किश्त रुकने से 5 साल तक उनका मकान नहीं बन पाया, लेकिन हमने सरकार में आते ही वादे के अनुरूप 18 लाख पीएम आवास के लिए राशि जारी कर दी है. उन्होंने जनता से महतारी वंदन योजना की अगली किश्त 3 अप्रैल को जारी करने की बड़ी बात कही.