Special Story

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?

छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल ने 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं…

भाजपा नेता की अफीम खेती पर बवाल, कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

भाजपा नेता की अफीम खेती पर बवाल, कांग्रेस का भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की…

नक्सलवाद खत्म करने के दावे पर कांग्रेस के सवाल, 17 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान

नक्सलवाद खत्म करने के दावे पर कांग्रेस के सवाल, 17 मार्च को विधानसभा घेराव का ऐलान

Shiv Mar 12, 2026 3 min read

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून…

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

किराए के वाहनों पर 130 करोड़ खर्च, पुलिस का कुल वाहन खर्च 350 करोड़ पहुंचा

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने महज़ साल भर में किराए के वाहनों…

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को मिला बड़ा नक्सली डम्प

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को संयुक्त…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद की जयंती पर उन्हें किया नमन

रायपुर।     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी आत्मानंद की 6 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद जी का समाज सुधारक और शिक्षाविद् के रूप में छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा को छत्तीसगढ़ की धरा पर साकार किया और मानव सेवा एवं शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने अपना पूरा जीवन दीन-दुखियों की सेवा में बिता दिया। उन्होंने पीड़ित मानवता की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उन पर गहरा असर रहा। उन्होंने मठ और आश्रम स्थापित करने के लिए एकत्र की गई राशि को अकाल पीड़ितों की सेवा और राहत कार्य के लिए खर्च कर दी। आदिवासियों के सम्मान एवं उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए अबूझमाड़ प्रकल्प की स्थापना की। वनवासियों की दशा और दिशा सुधारने के लिए नारायणपुर में वनवासी सेवा केन्द्र प्रारंभ किया। आत्मानंद जी के द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्य अनुकरणीय और प्रेरणादायक हैं।