Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री ने ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास को उनकी जयंती पर किया नमन

रायपुर।      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रवादी नेता, प्रसिद्ध वकील, प्रबुद्ध पत्रकार और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ‘देशबंधु’ चित्तरंजन दास की 05 नवंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि भारत के स्वाधीनता संग्राम में देशबंधु जी ने अपनी एक स्वतंत्र छाप छोड़ी। उन्होंने कभी अपने सिद्धांतों और विचारों से समझौता नहीं किया । कई देशभक्तों की तरह उन्होंने भी असहयोग आंदोलन के अवसर पर अपनी वकालत छोड़ दी और अपनी सारी संपत्ति मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल को दे दी। वे अपनी तीक्ष्‍ण बुद्ध‍ि और पत्रकारीय दृष्टिकोण के लिए भी जाने जाते थे । देशवासी उन्हें प्यार से ‘देशबंधु’ कहते थे।

श्री साय ने कहा कि देशबंधु जी स्वदेशी के विचार से बहुत ज्यादा प्रभावित थे। उन्होंने बंगाल में गांवों के पुनर्निर्माण , स्थानीय स्वशासन की स्थापना और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए काम किया।जीवन के अंतिम समय तक वे देशसेवा में लगे रहे। देशबंधु जी के त्याग और देशभक्ति को हमेशा याद किया जाएगा।