Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : आत्मसमर्पित नक्सली जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे, मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव हुए शामिल

सुकमा।  नक्सल प्रभावित क्षेत्र की तस्वीर अब बदलने लगी है. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज आत्मसमर्पित माओवादी जोड़ों सहित नियद नेल्ला नार गांव के कई जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

विवाह समारोह में ग्राम बेनपल्ली के निवासी वर कलमू और वधू मुचाकी आत्मसमर्पित माओवादी जोड़े ने बताया कि उन्होंने मार्च 2024 में हिंसा का मार्ग छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया था. शासन की पुनर्वास योजनाओं और सामाजिक सरोकार की पहल से उन्हें नई जिंदगी शुरू करने का अवसर मिला. इस योजना के तहत न केवल आत्मसमर्पित माओवादियों को लाभ मिला, बल्कि नियद नेल्ला नार गांव के कई अन्य ग्रामीणों ने भी विवाह किया, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहा.

सरकार की इस पहल से समाज में शांति और समरसता का संदेश प्रसारित हुआ है, जिससे प्रभावित होकर अन्य माओवादी भी मुख्यधारा में लौटने को प्रेरित हो सकते हैं. इस अवसर पर जनप्रतिनिधि धनीराम बरसे, राज्य महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी, अमर बंसल, अरुण सिंह भदौरिया, कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव, एसपी किरण गंगाराम चव्हाण सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन, महिला एवं बाल विकास अधिकारी बिस्मिता पाटले सहित नवनिर्वाचित पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, नवविवाहित दम्पत्तियों के परिजन, अधिकारी-कर्मचारी, आम नागरिक उपस्थित थे।