Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग में हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की सराहना की”

इंदौर।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर संभाग में हुए कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में इंदौर संभाग में हुए नवाचार अदभुत है। इन कार्यों से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन में मदद मिलेगी।

डॉ. यादव ने आज यहां इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुये कार्यों और उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर तैयार की गई इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, सांसद शंकर लाल वान, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, गौरव रणदीवे सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।