Special Story

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति : बंद खाते या आधार सीडिंग न होने से अटकी है छात्रवृत्ति तो 15 मार्च तक सुधरवाने का मौका

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित…

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

समुचित वित्तीय प्रबंधन के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

Shiv Mar 12, 2026 10 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी के…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री महामृत्युंजय की पूजा-अर्चना की

भोपाल।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में शामिल होने के पहले किला परिसर स्थित भगवान महामृत्युंजय के मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। मुख्यमंत्री ने भगवान महामृत्युंजय से प्रदेशवासियों के कल्याण और प्रदेश के विकास की मंगल कामना की।

बघेली लोक संस्कृति एवं परंपरागत नृत्यों से हुआ स्वागत

रीवा में कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बघेलखण्ड के लोक कलाकारों द्वारा बघेली संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत का आकर्षण गुदुम नृत्य रहा। कार्यक्रम में प्रस्तुत लोक संगीत की गूंज से परिसर मंत्र-मुग्ध हो गया।

उद्योगपति स्व. रतन टाटा की रंगोली से बनाए चित्र पर की पुष्पांजलि अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपति स्व. रतन टाटा की रंगोली से बनाए गए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के विकास में स्व. टाटा द्वारा किए गए प्रयासों को याद किया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व की सराहना की।

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राधा सिंह, नगरीय आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद रीवा संसदीय क्षेत्र जनार्दन मिश्रा, विधायक गुढ़ नागेंद्र सिंह, विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति, डॉ. अजय सिंह, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एम एस सिकरवार, कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।