Special Story

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

प्रदेश में नशे के कारोबार पर सरकार सख्त, अफीम खेती मामले में मंत्री का बयान

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती का मामला…

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

गैस सिलेंडर हादसे में मुआवजा देना होगा: IOC और SBI इंश्योरेंस की अपील खारिज

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने गैस सिलेंडर ब्लास्ट…

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम खेती का मामला सामने आया

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली की मंगलकामनाओं के साथ मंत्री, जन-प्रतिनिधियों और नागरिकों से की भेंट

भोपाल।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में भेंट करने पहुँचे मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी और जन-सामान्य को मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवान दास सबनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, आर्च बिशप डॉ. ए.ए.एस. दुरईराज, इस्कॉन भोपाल के प्रबंधक अच्युत कृष्ण दास, राहुल कोठारी सहित जन-प्रतिनिधियों समाजसेवियों, अधिकारियों और जन-सामान्य ने मंगलकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के जीवन में समृद्धि और खुशियां लाए। दीपोत्सव पर नए उत्साह और उमंग के साथ हम सबके आगे बढ़ने की कामना की।

एक-दूसरे का साथ देने और समानता के आधार पर जीवन जीने का संदेश देता है दीपावली पर्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीगणेश और माँ लक्ष्मी की कृपा से गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए, लोगों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों से उन्हें मुक्ति मिले, यही कामना है। दीपावली का त्यौहार एक-दूसरे का साथ देने, गरीब-अमीर की खाई पाटने, समानता के आधार पर जीवन जीने का संदेश देता है। इस शुभ पर्व पर ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रत्येक व्यक्ति उत्साह के साथ हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ बने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कठिनाई और चुनौती भरे समय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में आदर्श स्थापित कर रहा है, यह हम सबके लिए गर्व का विषय है।