Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की जापानी पर्यटन मंत्री फुरुकावा से भेंट

भोपाल।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे के दौरान भूमि, अधोसंरचना, परिवहन और पर्यटन मंत्रालय (MLIT), जापान के राज्य मंत्री यासुशी फुरुकावा से मुलाकात की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने बुनियादी ढांचे, स्मार्ट सिटी, परिवहन प्रणाली के आधुनिकीकरण और पर्यटन विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश भारत के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में से एक है, जहां अधोसंरचना और परिवहन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं हैं। उन्होंने जापानी विशेषज्ञता का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश में मेट्रो रेल और इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। भोपाल और इंदौर जैसे स्मार्ट शहरों में जापानी तकनीक और निवेश से अत्याधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास पर भी बातचीत हुई।

सौर ऊर्जा और सतत विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सौर ऊर्जा सहित अन्य नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में जापानी कंपनियों की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश का अग्रणी सौर ऊर्जा उत्पादक राज्य है और जापानी विशेषज्ञता के माध्यम से इस क्षेत्र में और तेजी लाई जा सकती है।

पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर सहमति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक बौद्ध और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जापान के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए खजुराहो, सांची और अन्य विश्व धरोहर स्थलों को और अधिक विकसित करने की योजना पर चर्चा की। पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कान्हा और बांधवगढ़ जैसे राष्ट्रीय उद्यानों को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के उपायों पर भी बात हुई।

जैविक कृषि और तकनीकी शिक्षा में सहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैविक उत्पादों को जापानी बाजारों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का प्रमुख जैविक कृषि उत्पादक राज्य है और यहां के उत्पादों की जापान में भारी मांग हो सकती है। इसके अलावा, युवाओं को जापानी तकनीक और औद्योगिक कौशल में प्रशिक्षित करने के लिए जापानी संस्थानों से साझेदारी के विषय पर भी बातचीत हुई।

मध्यप्रदेश और जापान के बीच सहयोग में आयेगी तेजी

राज्य मंत्री यासुशी फुरुकावा ने मध्यप्रदेश के विकास मॉडल की सराहना की और अधोसंरचना, परिवहन और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि जापान मध्यप्रदेश के स्मार्ट सिटी और हरित ऊर्जा परियोजनाओं में संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक है।

मुख्यमंत्री ने जापानी कंपनियों और निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए उन्हें आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (24-25 फरवरी, भोपाल) में भाग लेने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री फुरुकावा को मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करने का आमंत्रण भी दिया।