Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा की तैयारी

भोपाल।    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा की तैयारी के क्रम में मुख्यमंत्री निवास में गौवंश की पूजा कर उनका साज-श्रृंगार किया। उल्लेखनीय है‍ कि गोवर्धन पूजा के अंतर्गत कृषि और समृद्धि के प्रतीक गौवंश की पूजा और उन्हें सजाने का विधान है, इसका आध्यात्मिक महत्व भी है।

मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में देश में पाई जाने वाली प्रमुख नस्लों जैसे गिर, साहिवाल, पुंगनूर, मालवी, थारपरकर आदि का गौवंश विद्यमान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना की स्त्रोत गौमाता की सेवा, सम्मान एवं संवर्धन के लिए प्रदेश की सभी गौ-शालाओं में गोवर्धन पूजा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। गौवंश रक्षा वर्ष के अंतर्गत 02 नवम्बर को सभी जिलों में गौ-शालाओं में कार्यक्रम होंगे। इनमें मंत्रीगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।