Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में नवनिर्मित ब्लॉक का किया लोकार्पण

भोपाल।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में 600.84 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित (G+2) ब्लॉक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, पद्मश्री जनक पलटा,  प्राचार्य एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी दंत चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. संध्या जैन, डॉ. विलास नेवासकर, डॉ. कुलदीप राणा, डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. योजना आतरम, डॉ. दिव्य मेनन, महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

दंत चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित (G+2) ब्लॉक का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग पी.आई.यू.इंदौर के माध्यक से पूर्ण किया गया है। नवीन ब्लॉकों के निर्माण कार्य होने से महाविद्यालय में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में भारतीय दंत परिषद नई दिल्ली द्वारा निरीक्षण उपरांत दर्शायी गई स्पेस की कमी की पूर्ति पूर्ण हो सकेगी। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर में ओ.पी.जी. मशीन एवं 75 डेंटल चेयर यूनिट मध्य प्रदेश पब्लिक हैल्थ कारपोरेशन के माध्यम से स्थापित की जा रही है। उपरोक्त मशीनरी /उपकरणों की स्थापना का लाभ स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं बाह्य रोगी विभाग में आने वाले दंत रोगियों को होगा।