Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ

उज्जैन।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कोठी रोड पर राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए, उन्होंने नागरिकों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ कर संस्कृति मंचों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से ‘गंगा तेरा पानी अमृत, मां क्षिप्रा तेरा पानी अमृत’ भजन भी गाया।  सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोर मुंडला सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से आह्वान किया कि बच्चों के साथ परिवार के युवा भी इस राहगीरी में निकलें और प्रतिदिन इसका अनुसरण करें। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उज्जैन के नागरिकों में  उत्साह दिखाई दिया,  सभी ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाये। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घुड़ सवारी करते हुए उपस्थित नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान स्वर्णिम मध्यप्रदेश की पेंटिंग का भी विमोचन किया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त उज्जैन थीम पर आयोजित जूट थैला वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।