Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राहुल गांधी पर भड़के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, PM मोदी को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया था ये बयान 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भोपाल में पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर कहा, कि राहुल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसीलिए उन्हें ‘पप्पू’ कहा जाता है। उनके व्यवहार और रवैये से पता चलता है कि वे अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। 

राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण- सीएम मोहन 

सीएम मोहन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता जिस तरह से मर्यादा को ताक पर रखकर बोल रहे हैं। इससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है, बल्कि हमारे देश की संस्कृति के भी खिलाफ जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे उनकी तुच्छता को दर्शाते हैं। मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं।

कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी- सीएम मोहन 

सीएम मोहन ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी के सांसद दुनिया भर में जाकर यह बात कर रहे हैं कि कैसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, दूसरी तरफ उनके नेता इस तरह की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। केवल कांग्रेस ही जानती है कि इस तरह का व्यवहार करके वे पार्टी को कहां ले जाएंगे। 

राहुल गांधी ने भोपाल में कही ये बात 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र मोदी तुरंत सरेंडर हो गए। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर भी निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है, ये हमेशा झुकते हैं। उन्होंने कहा कि BJP-RSS वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, ये लोग डरकर भाग जाते हैं।