Special Story

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि, तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान

Shiv Mar 11, 2026 8 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व तथा धार्मिक न्यास…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सोमवार को रायपुर कलेक्टोरेट स्थित ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में मशीनों की स्थिति तथा रखरखाव से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जांच की गई। कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे EVM और VVPAT मशीनों के प्रबंधन में पूरी सतर्कता और सावधानी बरतें तथा नियमानुसार रिकॉर्ड संधारित करें। पीएस ध्रुव, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बंदे, निर्वाचक पर्यवेक्षक रायपुर संतोष चौबे सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।