Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के स्टार धावक अनिमेष ने रचा इतिहास, 200 मीटर फाइनल में जीता कांस्य पदक, अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

26th Asian Athletics Championships: मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। छत्तीसगढ़ के युवा स्टार धावक अनिमेष कुजूर ने इस शेर को अपनी कामयाबी का मूलमंत्र बनाया है। जशपुर जिले के एक छोटे से गांव घुईटांगर के रहने वाले 21 वर्षीय अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 26वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ छत्तीसगढ़ बल्कि देश का नाम भी रौशन किया है।

कुजूर ने अपने नाम किया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

कुजूर ने पुरुषों की 200 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20.32 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए कांस्य पदक जीता। इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने 20.40 सेकंड का अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया, जो उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था। जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक, जबकि सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी (20.31 सेकंड) ने रजत पदक जीता।

पिता DSP और मां इंस्पेक्टर

बता दें कि अनिमेष कुजूर के पिता अमृत कुजूर वर्तमान में बलौदा बाजार जिले में ट्रैफिक डीएसपी है और उनकी मां भी एसपी ऑफिस में इंस्पेक्टर है। अनिमेष ने अपनी पढ़ाई अंबिकापुर के सैनिक स्कूल में रहकर की है। उनका एक छोटा भाई अनिकेत कुजूर है जो रायपुर में रहकर कम्प्यूटर साइंस सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहा है।

रायपुर में करते थे प्रैक्टिस

अनिमेष के शुरुआती कोच दिनेश टांडी हैं, जो रायपुर में रविशंकर यूनिवर्सिटी में उन्हें प्रैक्टिस कराते थे। अनिमेष रायपुर में अपने मौसा समीर कुजूर और मौसी अनिमा एस कुजूर के घर रहकर दौड़ की तैयारियां कर रहे थे।

कोच मार्टिन ओबियंस ने प्रतिभा को पहचाना

साल 2023 में रिलायंस के कोच मार्टिन ओबियंस ने अनिमेष की प्रतिभा पहचानी और उन्हें लेकर ओडिशा चले गए, जहां अनिमेष को खुद पर और अच्छी तरह से काम करने का मौका मिला और उन्होंने मार्टिन की निगरानी में जीतोड़ मेहनत करना शुरू कर दिया।

ओडिशा के CM मांझी ने दी बधाई

अनिमेष कुजूर की इस उपलब्धि ने उन्हें भारत के शीर्ष धावकों में शामिल कर दिया है. उनकी इस ऐतिहासिक जीत ने ओडिशा और पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है। मुख्यमंत्री माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी बधाई संदेश में लिखा, “ओडिशा के धावक Animesh Kujur को दक्षिण कोरिया में #AsianAthleticsChampionships में 200 मीटर दौड़ में 20.32 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीतने और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर बधाई। इस उपलब्धि ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। मैं उनके खेल करियर में नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं। भविष्य के आयोजनों के लिए शुभकामनाएं। #OdishaForSports”