Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ का सोनम कांड: पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी किया गिरफ्तार, वारदात के वक्त घर के बाहर दे रहा था पहरा

गरियाबंद। राजिम क्षेत्र के पांडुका थाना अंतर्गत कोपरा गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन दिन पहले इस मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी। तीसरा आरोपी हत्या के दौरान घर के बाहर पहरा दे रहा था। घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी थी, क्योंकि इसमें मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली थी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी प्रतिमा साहू का गांव के ही दौलत पटेल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस अवैध संबंध में पति को सबसे बड़ा बाधक मानते हुए दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के तहत प्रतिमा ने अपने ही घर में तकिए से मुंह दबाकर पति की हत्या कर दी।

हत्या की रात, तीसरा आरोपी केशव वर्मा घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था, ताकि घटना के दौरान कोई अंदर न आ सके। हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को सामान्य मौत का रूप देने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस को प्रारंभिक जांच में ही कई संदिग्ध पहलू मिले।

पांडुका पुलिस ने गहराई से जांच करते हुए प्रतिमा और दौलत को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन तीसरा आरोपी केशव वर्मा घटना के बाद से फरार था।

तीन दिन पहले इस मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने केशव की तलाश तेज कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह से योजनाबद्ध थी और इसमें तीनों की भूमिका स्पष्ट है। प्रतिमा और दौलत ने अवैध संबंध को बनाए रखने के लिए पति की हत्या का निर्णय लिया, जबकि केशव ने इसमें सक्रिय सहयोग दिया।