Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

देशभर में बजा छत्तीसगढ़ का डंका : डेटा व तकनीक के उपयोग में देश में पांचवें स्थान पर बिलासपुर

बिलासपुर- स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने एक और उपलब्धि हासिल की है. डेटा और तकनीक के उपयोग में बिलासपुर को देशभर के टॉप 5 शहरों में पांचवा स्थान मिला है. वहीं टीम मैनेजमेंट और अंतर्विभागीय समन्वय में 95 प्रतिशत अंकों के साथ बिलासपुर पूरे देश में अव्वल नंबर पर है. रायपुर 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है.

बिलासपुर शहर के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि हैं की देश के 100 स्मार्ट सिटी में अलग-अलग सेक्टर में पहले और पांचवें स्थान पर हमर बिलासपुर है. इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम छत्तीसगढ़ की उपलब्धि बनी और सेंट्रल लाइब्रेरी पूरे देश में मॉडल बनकर उभरी है. गुरुवार को नई दिल्ली में आइएमएएफ 2.0 यानी आई ट्रिपल सी मैच्योरिटी असेसमेंट फ्रेमवर्क पर आधारित स्मार्ट सिटी के सीईओ कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया था.

इस कान्फ्रेंस में देशभर की स्मार्ट सिटी का क्वालिटी कंट्रोल आफ इंडिया के द्वारा की गई मूल्यांकन की समीक्षा की गई. इसमें मूल्यांकन के परिणामों को घोषित किया गया. परिणामों की घोषणा करते हुए डेटा और तकनीक तथा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के बेहतर उपयोग के लिए बिलासपुर को सम्मानित किया गया. इस पुरस्कार को बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के एमडी अमित कुमार ने ग्रहण किया.