Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘प्रवास 4.0’ में दिखा छत्तीसगढ़ का जलवा: वेस्ट ज़ोन के सबसे लोकप्रिय बस ऑपरेटर और स्टेज कैरिज ऑपरेटर का मिला अवार्ड

बेंगलुरु। बेंगलुरु में आयोजित बस ऑपरेटर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (BOCI) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘प्रवास 4.0’ में छत्तीसगढ़ के रॉयल ट्रेवल्स को देश के वेस्ट ज़ोन में सबसे लोकप्रिय बस ऑपरेटर और न्यू रॉयल ट्रेवल्स को स्टेज कैरिज ऑपरेटर के लिए दो अलग-अलग पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ रॉयल ट्रेवल्स ने राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

इस मौके पर तमिलनाडु सरकार के परिवहन मंत्री टी एस एस शिवाशंकर ने रॉयल ट्रेवल्स के संचालकों को ये पुरस्कार प्रदान किए। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के संरक्षक प्रमोद दुबे ने रॉयल ट्रेवल्स को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए गर्व और सम्मान की बात बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य के अन्य बस ऑपरेटर्स के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के प्रमुख सलाहकार शिवेश सिंह ने भी इस सम्मान को राज्य के बस संचालन व्यवसाय के शिखर पर पहुंचने का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, “रॉयल ट्रेवल्स का यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का सम्मान है, जो यहां के सभी बस ऑपरेटर्स और आम जनता के लिए गर्व की बात है।”

रॉयल ट्रेवल्स की इस बड़ी उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के संयोजक प्रकाश देशलहरा, कोषाध्यक्ष आकाशदीप सिंह गिल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवरतन गुप्ता, महासचिव खेमराज साहू, सहित अन्य सभी पदाधिकारियों और बस संचालकों ने रॉयल ट्रेवल्स के संचालकों अनवर अली, नसीम अली, अज़हर अली, और असगर अली को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के बस संचालन और यात्री सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने की शुभकामनाएं दीं।