Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ऑनलाइन किराया लेने वाला भारत में पहला राज्य, अध्यक्ष सलीम राज बोले- बिचौलिये होंगे खत्म, गरीब जरूरतमंद मुसलमानों का होगा उत्थान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड देश का ऐसा पहला वक्फ बोर्ड बन गया है., जो अब वक्फ संपत्ति का किराया ऑनलाइन लेगा. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए बताया कि वक्फ की संपत्ति और वक्फ बोर्ड के बीच बिचौलियों को खत्म करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. इस निर्णय के तहत प्रदेश के सभी जिलों की मस्जिदों का अकाउंट ऑनलाइन खुलवाया गया है.

उन्होंने बताया कि नए निर्देश के अनुसार, जितने भी किरायेदार हैं, उन्हे पेमेंट कैसे करना है, उनके दिए गए किराए के पैसों का क्या उपयोग होगा, यह भी बताया गया है. सलीम राज ने कहा कि छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पास अब तक 5 लाख रुपए भी किराया नहीं आता था. लेकिन अब ऑनलाइन व्यवस्था से सैकड़ों-करोड़ों में किराया आने की पूरी उम्मीद है. वक्फ बोर्ड की आमदनी बढ़ेगी, तो गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों का उत्थान होगा.