Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सौगात-ए-मोदी को लेकर छग वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का बड़ा बयान, कहा- तुष्टिकरण की नीति के कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में सौगात-ए-मोदी अभियान के तहत रमजान के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के जरूरतमंद परिवारों को विशेष किट वितरित की गई. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने सौगात-ए-मोदी को लेकर करते हुए कहा कि पीएम मोदी की सौगात से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति करती है.

डॉ. सलीम राज ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के कारण कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई, जबकि भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हित में कार्य कर रही है.

जनता को मिल रहा योजनाओं का लाभ

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है. उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना और आयुष्मान योजना से मुस्लिम समाज के भाई-बहनों को भी फायदा हो रहा है. यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हो पाया है.

हम संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं, तुष्टिकरण की नहीं

डॉ. सलीम राज ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाना है. उन्होंने कहा, “हम संतुष्टीकरण की राजनीति करते हैं, तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करते हैं.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल “सौगात-ए-मोदी” के तहत मुख्यमंत्री साय ने गरीब महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए जिसमें लेडीज़ सूट का कपड़ा, सेवइयां, खजूर और मिठाइयां शामिल थीं. शुक्रवार को रायपुर में अल्प संख्यक मोर्चे और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को गिफ्ट पैकेट वितरित किए गए.