Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ व्यापम ने जारी किया 2026 का परीक्षा कैलेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 के लिए प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. अप्रैल से दिसंबर तक 25 से अधिक परीक्षाओं का आयोजन होगा, जिसमें पहली परीक्षा 12 अप्रैल को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए होगी.

कैलेंडर के अनुसार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में परिवहन आरक्षक की भर्ती परीक्षा 19 अप्रैल और मंडी बोर्ड में उप निरीक्षक भर्ती के लिए 26 अप्रैल को होगी. प्रवेश परीक्षाओं में पीपीटी और प्री-एमसीए 7 मई, पीईटी और एमएससी नर्सिंग 14 मई, पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग 21 मई, प्री-डीएलएड 4 जून, प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग 11 जून, पीएटी और पीव्हीपीटी 21 जून को आयोजित होंगी. हाईकोर्ट में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती परीक्षा 28 जून को होगी.

इसके अलावा, राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 4 अक्टूबर को होगी. विभिन्न विभागों की भर्ती परीक्षाओं में सहकारिता विभाग में उपअंकेक्षक के लिए 5 जुलाई, गृह विभाग में सहायक उप निरीक्षक के लिए 12 जुलाई, नगर सेना में फायरमैन के लिए 19 जुलाई, पर्यावरण विभाग में प्रयोगशाला परिचारक के लिए 26 जुलाई, जल संसाधन में अनुरेखक सिविल के लिए 2 अगस्त, स्वास्थ्य सेवाओं में ओटी टेक्निशियन के लिए 30 अगस्त की तारीख तय की गई है.

इसके साथ विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3 के लिए 9 सितंबर, स्वास्थ्य विभाग में लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक के लिए 20 सितंबर, पर्यावरण संरक्षण मंडल में सहायक ग्रेड-3 के लिए 27 सितंबर, प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के लिए 6 दिसंबर, स्टेनोग्राफर के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 13 दिसंबर और सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी.

व्यापम द्वारा जारी यह कैलेंडर उम्मीदवारों को समय पर तैयारी करने में मदद करेगा. अधिक जानकारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CG Vyapam पर अपलोड किया गया है.