Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ : धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने घेरा घर, पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

रायगढ़। शहर के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार की सुबह संतोष चौहान के घर पर धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया. जब कुछ महिलाओं और पुरुषों ने एक विशेष धर्म की प्रार्थना की, तो इसकी आवाज सुनने के बाद शहर हिन्दू धर्म के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घर को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया.

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित जुट मिल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कुछ महिलाओं सहित दो अन्य लोगों को अपने साथ थाने लेकर गई और घर से कुछ सामान भी जब्त किया. वहीं धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने की जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को मिली, जो अपने समर्थकों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान “बटोगे तो कटोगे” जैसे नारे भी लगाए गए.

धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिन्दू संगठन के अंशु टुटेजा का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से कुछ मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही है और वो इस मामले में पुलिस को शिकायत करने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना था कि शिकायत मिली है और कुछ लोगों को पुछताछ के लिए थाने में ले जाया गया है. अगर शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.