Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बयान पर मचा बवाल, हिन्दू संगठन ने प्रदर्शन कर की FIR की मांग…

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में संत राजीव लोचन महाराज के बयान पर पूर्व मंत्री एवं विधायक कवासी लखमा के टिप्पणी को लेकर बवाल खड़ा हो गया. विधायक लखमा के विवादित बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कवासी लखमा के खिलाफ हिंदू विरोधी के नारे भी लगाए और FIR दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस में ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन सौंपने के बाद तत्काल FIR की माँग रख सभी कार्यकर्ता थाना परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे.

दरअसल, हाल ही में संत राजीव लोचन महाराज के चार बच्चे पैदा करने वाले बयान पर विधायक कवासी लखमा ने एक विवादित टिप्पणी कर दी. उन्होंने संत राजीव लोचन महाराज को शादी कर बच्चे पैदा करने की सलाह दे दी. जिसके बाद VHP और बजरंग दल विरोध में उतर आये हैं.

सार्वजनिक रूप से माफी मांगे विधायक लखमा : VHP

VHP के जिला संयोजक ने बताया कि इससे पहले खमारडीह थाने में भी FIR का ज्ञापन सौंपा जा चुका है. 24 घंटों का समय मांगा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. इसलिए सभी कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने सिविल लाइन थाने पहुंचे हैं. वहीं VHP और बजरंग दल ने ये भी मांग रखी है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे. अन्यथा इसके विरोध में शासन के खिलाफ जाने की पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान

वहीं इस विषय पर अब सियासत भी तेज होने लगी है. इस मामले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि धर्म गुरु क्या कहते हैं, क्या नहीं… ये उनका विषय है. उस विषय पर अपनी प्रतिक्रिया के तौर पर विरोध करना, कांग्रेस का हमेशा का काम रहा है.