Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के छात्र बाल कृष्ण ने वेजिटेबल साइंस में किया आल इंडिया टॉप, घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

गरियाबंद।    जिले के छोटे से ग्राम करचिया के किसान परिवार के कृष्ण नायक ने वेजिटेबल साइंस में पीएचडी के इंट्रेंस परीक्षा में आल इंडिया टॉप करके न केवल अपने पिता कंदरप नायक समेत परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज को गौरवान्वित किया है. बाल कृष्ण ने ओबीसी श्रेणी में 490 अंकों में से 298 अंक हासिल कर पहली रैंक प्राप्त किया है. वहीं आज उसके गृह ग्राम लौटने पर पंडरा माली समाज ने भव्य समारोह का आयोजन कर उनका जोरदार स्वागत किया. देवभोग बस स्टैंड पर 100 से ज्यादा युवा और समाज के सभी बड़े पदाधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर जुलूस निकाला गया, जिसमें आतिशबाजी की गई और बाजे-गाजे के साथ 3 किलोमीटर की रैली का आयोजन किया गया.

समाज प्रमुख नीलकंठ बीसी के प्रतिनिधि तेजराज बीसी, पुजारी शोभाचंद पात्र और युवा विंग के प्रमुख सुशील निधि ने कहा, “समाज का पहला व्यक्ति इस मुकाम तक पहुंचा है. यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है. बाल कृष्ण का प्रयास यह दर्शाता है कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती.”

सम्मान समारोह में 22 से अधिक गांवों के सामाजिक महिला-पुरुष बड़ी संख्या में जुटे थे. समाज के नेताओं ने बताया कि हमारा समाज हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता देता है और इस तरह के आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है.