Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खाद्य सामग्री की कालाबाजारी रोकने उठाया सख्त कदम, रेट लिस्ट को लेकर जारी किए निर्देश…

रायपुर। राजधानी के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मुकाबले से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने खाद्य सामग्रियों में होने वाली संभावित कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को उचित दामों पर फूड आइटम उपलब्ध हो, इसके लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं.

संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि पिछले आयोजनों में शिकायतें मिली थीं कि मैच के दौरान वेंडर खाद्य पदार्थों को मनमाने दामों पर बेचते हैं. इस बार ऐसी स्थितियों से बचने के लिए प्रत्येक वेंडर को अपने गले में अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट टांगनी होगी, जिससे दर्शकों को कीमतों की पूरी पारदर्शिता मिल सके. उन्होंने यह भी साफ किया कि सुरक्षा कारणों से स्टेडियम में पानी की बोतल न तो बेची जाएगी और न ही अंदर ले जाने की अनुमति होगी.

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने मैच के दौरान बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों की कीमतें भी निर्धारित कर दी हैं—

स्टेडियम में उपलब्ध खाद्य सामग्रियों की रेट लिस्ट 

आइटममात्राकीमत (₹)
समोसा2 पीस60
पेटीज1 पीस50
कचौरी2 पीस50
बर्गर1 पीस80
सैंडविच1 पीस60
पॉपकॉर्न60
वेफर्स (चिप्स)एमआरपी
स्वीट कॉर्न60
बिरयानी150
आइसक्रीमएमआरपी

संघ का कहना है कि यह कदम दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.