Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव : घोषित हुआ परिणाम, 25 सदस्य हुए निर्वाचित

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव के अंतिम परिणाम आज घोषित कर दिए गए। चुनाव में पूरे राज्य से 25 अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं, जिनमें बिलासपुर से 7 सदस्य निर्वाचित हुए हैं।

अधिवक्ता परिषद के चुनाव 10 वर्षों के पश्चात हुए हैं, चीफ जस्टिस हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ के सुमोटो पिटीशन के आदेश पर यह चुनाव कराया गया। चुनाव में सदस्यों के निर्वाचन से छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद का गठन हुआ है। अब यह 25 सदस्य आपस में मिलकर अध्यक्ष एवं अन्य कमेटियों का निर्धारण करेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त अधिवक्ताओं के हित से संबंधित कार्य सुचारू रूप से चल सकेंगे।

अधिवक्ता परिषद के चुनाव में 25 सदस्यों ने जीत हासिल की, जिसमें 7 सदस्य बिलासपुर से चुने गए। इनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, रूपेश त्रिवेदी, प्रभाकर सिंह चंदेल, चंद्रप्रकाश जांगड़े, आलोक कुमार गुप्ता, अनिल सिंह चौहान और रवि सिंह राजपूत शामिल हैं। वर्तमान चुनाव कुल 105 अधिवक्ताओं ने भाग लिया था। 25 सदस्यों को चुनने पूरे प्रदेश के लगभग 13350 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था, जिसमें आलोक कुमार गुप्ता दूसरी बार इस चुनाव में निर्वाचित हुए हैं।

निर्वाचित सदस्यों के नाम

जो 25 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, उनमें कमल किशोर पटेल, शत्रुघ्न सिंह साहू, ब्रिजेश नाथ पाण्डेय, शैलेन्द्र दुबे, रविन्द्र कुमार पाराशर, फैजल रिजवी, विवेकानन्द भोई, नरेंद्र कुमार सोनी, संतोष कुमार वर्मा, गणेश राम गुजराल, चन्द्र प्रकाश जांगड़े, अशोक कुमार तिवारी, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर सिंह चंदेल, प्रवीन गुप्ता, उत्तम कुमार चंदेल, विराट वर्मा, अनिल कुमार गोयल, भास्कर प्रसाद साहू, जनार्दन कुमार त्रिपाठी, अनिल सिंह चौहान, रूपेश त्रिवेदी, आलोक कुमार गुप्ता, रवि सिंह राजपूत और बादशाह सिंह शामिल हैं।