Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् ने 12वीं का संशोधित रिजल्ट किया जारी, 82.68% विद्यार्थी हुए पास

रायपुर- छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम ने उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वी) की मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है. बता दें कि इससे पहले 16 मई को मंडलम ने कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वी) की मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किये थे, लेकिन परीक्षा परिणामों में विसंगति की बात सामने आने के बाद विभागीय सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने परिशुद्ध परीक्षा परिणाम जारी करने के निर्देशित अधिकारियों को दिए थे.

बता दें कि विभागीय सचिव के निर्देशों के अनुसार मंडलम् के सचिव राकेश पाण्डेय के निर्देशन में मंडल के अधिकारी और कर्मचारियों ने 4520 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया और 664 परीक्षार्थियों का परिणाम जारी किया है. इसमें से 549 परीक्षार्थी पास हुए, जिसका परिणाम 82.68% है. परीक्षा में 50 छात्रों को पूरक परीक्षा के लिए अर्ह माना गया, और 14 छात्रों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया. इसके अलावा, 51 छात्रों के परिणाम में पुर्नमुल्यांकन के दौरान विसंगति के कारण रोका गया है, जिनके परिणाम बाद में शुद्ध किए जाएंगे.